कौशाम्बी-
जिलाधिकारी ने सी0एम0डैशबोर्ड कौशाम्बी की रैकिंग अत्यन्त खराब पाये जाने पर कठोर नाराजगी व्यक्त किया
*जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायिक सिराथू माज अख्तर, नायब तहसीलदार मोबीन अहमद मंझनपुर, नायब तहसीलदार अतुल वर्मा सिराथू, एव नायब तहसीलदार सौरभ सिंह चायल को कारण बताओं नोटिस जारी किया
*तहसील सिराथू, तहसील मंझनपुर एवं तहसील चायल उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को चेतावनी जारी किया
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा विभागों/अधिकारियों को कई बार आगाह किये जाने के बावजूद घ्यान न दिये जाने के कारण सी0एम0डैशबोर्ड जनपद की रैकिंग अत्यन्त खराब पाये जाने पर अत्यधिक रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सी0एम0 डैशबोर्ड शासन द्वारा विभिन्न विभागों की प्रगति को परखने का यह अत्यन्त महत्वपूर्ण मानक है इसके माध्यम से जनपद की छवि और रैकिंग निर्धारित होती है। जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति खराब पाये जाने पर कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद के तहसील सिराथू, तहसील मंझनपुर एवं तहसील चायल उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को चेतावनी जारी की।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायिक सिराथू माज अख्तर, नायब तहसीलदार मोबीन अहमद मंझनपुर, नायब तहसीलदार अतुल वर्मा सिराथू, एव नायब तहसीलदार सौरभ सिंह चायल को कारण बताओं नोटिस जारी की। जिलाधिकारी ने सभी को चेताते हुए निर्देशित किया कि सी0एम0 डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति खराब पाये जाने पर इससे भी कठोर कार्यवाही की जायेंगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।






