*केपीएस भरवारी एवं भीटी का शानदार प्रदर्शन: शत-प्रतिशत सफलता, प्रीति प्रजापति बनीं जिला टॉपर*
कौशाम्बी- आज घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के केपीएस भरवारी एवं भीटी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर जिले में परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें केपीएस भरवारी की कक्षा 10वीं की छात्रा प्रीति प्रजापति ने 98% अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
केपीएस भरवारी कक्षा 10 के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ केशरवानी ने 96.4%, दीपाली साहू ने 95.2%, राज साहू और स्वप्निल ने समान रूप से 93.4% अंक प्राप्त किए। परिधि ने 91.4%, पूजा कुमारी ने 88.8%, अविनाश त्रिपाठी ने 87.8%, कार्तिकेय केशरवानी ने 87.6%, वान्या ने 87.4%, कृष्णा मोदनवाल ने 86.2% और काव्या ने 85.6% अंक अर्जित किए। इन सभी छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन से विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
केपीएस भरवारी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत का उम्दा परिणाम दिया। कृतिका कौशल ने 91% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कृपा शंकर ने 88%, फलक नाज ने 87.4%, मोहम्मद फ़राज़ और आभा पांडेय ने 87-87% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त रुद्रांश तिवारी और सेजल केसरवानी ने 85.6%, रिद्धिमा पांडेय, रागिनी गुलाटी और साक्षी पाल ने 85.2%, जबकि गोपाल मोदनवाल ने 85% अंक प्राप्त किए।

वहीं केपीएस भीटी में कक्षा 10 में अनु त्रिपाठी 93.2%, योगेश कुशवाहा 93.2%, सक्षम केसरवानी 88%, प्रियांशु मिश्रा 88%, सिमरन 87.60%, पावनी साहू 87.20%, एंजेल 87.2%, गौरी केशरवानी 85.8%, आदित्य यादव 85.8%, प्रखर 84.6%, पावनी 85% अंक प्राप्त किए
केपीएस भीटी में कक्षा 12 में आदित्य यादव 91.6%, श्वेतांक केशरवानी 85.5%, शिवांशु मिश्रा 84.2%, रेहान अली 83.2%, आयुष यादव 81%, दीपांशु यादव 80.6%, अंक प्राप्त किए
चेयरमैन श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने कहा
“हमारे छात्रों की यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के लिए गर्व की बात है। केपीएस परिवार को मेरी ओर से ढेरों बधाई।”
डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार ने कहा
“यह परिणाम हमारे विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है। मैं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”
डिप्टी डायरेक्टर डॉ मयंक मिश्रा ने कहा, “यह परिणाम हमारे शैक्षणिक और नैतिक मूल्यों की जीत है। मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे जीवन के हर क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्टता प्राप्त करें।”
विद्यालय प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को लगातार मजबूत किया जाएगा।
यह परिणाम न केवल अंकों की जीत है, बल्कि यह एक प्रेरणा है उन सभी छात्रों के लिए जो अपने सपनों को मेहनत और आत्मविश्वास से सच करना चाहते हैं।






