कौशाम्बी में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा

कौशाम्बी में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा

कौशाम्बी जिले कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज चौराहे पर बीते कई वर्षों से संचालित एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर‌ सोमवार की शाम को अंतर जनपदीय खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी की। यह फैक्ट्री फकीर बक्स का पुरवा थाना कोखराज निवासी फैक्ट्री संचालक रामहित पाल चला रहा था। जो कि नकली पनीर बनाकर दिल्ली, कानपुर , लखनऊ , प्रयागराज, उन्नाव, प्रतापगढ़, फतेहपुर सहित कई जनपदों में पनीर की सप्लाई देता था। जांच के दौरान संचालक के द्वारा कोई लाईसेंस नही दिखाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र यादव , सहायक आयुक्त फूड ममता चौधरी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी, एफएसओ मंडल हेम लता , एफएसओ मंझनपुर साहब उद्दीन सिद्दीकी , एफएसओ सिराथू नितिन कुमार , एफएसओ चायल भरत मिश्रा की टीम ने छापेमारी की। कार्यवाही कर‌ने के दौरान सहायक आयुक्त फूड ममता चौधरी ने बताया कि भरवारी कोखराज मार्ग पर एक अवैध फैक्ट्री संचालित थी जो कि बीते 10 दिनों से चल रही है ऐसा संचालक द्वारा बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से गंदी बदबू आ रही थी और बनी हुई पनीर भी गंदी तरह से बदबू कर रही थी साथ उस पर मक्खियाँ भी बैठी थी जिसके चलते फैक्ट्री से 5 कुंटल नकली पनीर व पनीर बनाने के केमिकल, 400 लीटर सोया दूध, 12 बोरी स्कीम्ड मिल्क पाउडर को नष्ट करवाया। साथ ही पनीर बनाने में इस्तेमाल हुए केमिकल, उपकरण, सैकड़ों टीन रिफाइंड टीम ने जब्ब किया। देर शाम तक चली इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कम्प का माहौल रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More