सदगुरु शिक्षा समिति का वार्षिक परिणाम घोषित* *प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 70 छात्र-छात्राएँ सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सदगुरु शिक्षा समिति का वार्षिक परिणाम घोषित*
*प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 70 छात्र-छात्राएँ सम्मानित*

चित्रकूट,

सदगुरु शिक्षा समिति के तत्त्वावधान में संचालित विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सदगुरु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय का वार्षिक गृह परीक्षा परिणाम आज सदगुरु सभागार, जानकीकुंड, चित्रकूट में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन, श्रीमती उषा बी. जैन (अध्यक्ष, शिक्षा समिति), श्रीमती अनुभा अग्रवाल (उपाध्यक्ष) एवं श्रीमती सुमन द्विवेदी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें अतिथियों ने सदगुरु परंपरा के अनुसार पूजन संपन्न किया । इसके पश्चात अध्यक्ष शिक्षा समिति श्रीमती उषा जैन ने स्वागतीय भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का हृदय से स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तदुपरांत ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक निश्चित दिनचर्या का पालन कर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इसके पश्चात विद्यालयों के प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी एवं डॉ. तुषारकांत शास्त्री — ने क्रमवार कक्षा-वार परीक्षा परिणामों की घोषणा की। गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन ने अत्यंत प्रेरक एवं उत्साहवर्धक उद्बोधन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रस्ट की ओर से अकादमिक, सांस्कृतिक एवं खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता और
प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य पी.सी. यादव, विनोद पांडेय, अंजलि भटनागर एवं शशि शेखर शुक्ल सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य एवं सफल बनाया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें