सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक को मिली सायकिल व बालिका को सिलाई मशीन
कड़ा के सौंरई बुजुर्ग स्कूल में परीक्षाफल वितरण कर 52 बच्चों को विशेष पुरस्कार व 392 बच्चों को उपहार में मिली स्टेशनरी
कौशाम्बी
कड़ा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक अजय साहू की अगुवाई में एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को परीक्षाफल व पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी परीक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के पांच पांच छात्रों को विशेष पुरस्कार व विद्यालय में नामांकित सभी छात्र व छात्राओं को स्टेशनरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक वर्ग में कक्षा आठ के छात्र अमित अग्रहरि को साइकिल व बालिका वर्ग में कक्षा सात की छात्रा पूजा पाल को सिलाई मशीन मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान की गई। इसके बाद 52 बच्चों को विशेष उपहार स्वरूप मिल्टन के वाटर बोतल व 392 बच्चों ज्योमेट्री बॉक्स पेंसिल, रबड़ सहित दिया गया।

इसके साथ ही स्कूल में नामांकित सभी बच्चों को नवीन सत्र की पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पहले मैं भी पांच साल जूनियर बेसिक में गोरखपुर में शिक्षक के पद कार्य किया हूं । हमारे स्कूलों में गांव के गरीब परिवार के बच्चे अध्ययन करने के लिए आते है। यदि उनके द्वारा मेहनत कर सर्वोच्च सफलता प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त करते है तो बहुत खुशी की अनुभूति होती है। परीक्षाफल वितरण के बाद स्कूल के बच्चों प्रोत्साहन के रूप में दिए गए उपहार उनका मनोबल बढ़ाते है। स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के इस प्रयास की मै सराहना करता हूं।

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वह स्कूल को अपना एक परिवार की तरह मानते है। यहां पढ़ने वाले बच्चे और पढ़ाने वाले शिक्षक सभी उनके परिवार का एक अंग है इसके लिए समय समय पर प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज बच्चों के बीच दिए गए उपहारों में सिलाई मशीन ग्राम प्रधान के सहयोग से की गई है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गीता देवी व सदस्य गण, शिक्षिका राठौर शशि देवी शिक्षक रामप्रसाद, राजेश साहू, अनूप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, पूजादेवी, सुनीता सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।







