खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
– संचालक ने बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर लगाए आरोप
कौशांबी। करारी कस्बे के एक डेयरी संचालक ने बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर मारपीट कर दो लाख रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से की गई है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
करारी क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी राजकुमार यादव ने उसने करारी कस्बे में डेयरी खोल रखी है। मंगलवार को विजलेंस टीम ने डेयरी में छापेमारी की। आरोप है कि इसके बाद टीम ने उसे भरवारी स्थित विजलेंस थाना बुलाया। यहां उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते घर से दो लाख लाख रुपये बतौर रिश्वत मंगवाया। आरोप है कि पैसा लेने के बाद उसे मारपीट कर छोड़ दिया गया। इस बाबत बाबत एसपी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि विजलेंस अफसरों से बात कर कार्रवाई कराई जाएगी।






