सिंचाई विभाग से रिटायर अनिल कुमार शर्मा ने बीजेपी का थामा दामन कहा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचना है मकसद

नोएडा/साजिद अली

सिंचाई विभाग से रिटायर अनिल कुमार शर्मा ने बीजेपी का थामा दामन कहा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचना है मकसद

सेक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब में सिंचाई विभाग से रिटायर अनिल कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से वह प्रभावित हो रहे थे आखिरकार उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

अनिल कुमार शर्मा मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं लंबे समय से सिंचाई विभाग में बड़े पद पर कार्यरत थे। रिटायर होने के बाद अनिल कुमार शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया अनिल कुमार शर्मा आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं।अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मैं देश के प्रति ईमानदारी से काम करना चाहता हूं। देश के किसानों की जितनी समस्या है उन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगा।

अनिल कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे किसी भी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ना है बस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रभावित हुआ हूं जिसके बाद मैं बीजेपी का दामन थाम लिया है भारतीय जनता पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करूंगा वही उत्तर प्रदेश और देश के किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगा मुझे पूरी उम्मीद है जिन समस्याओं को लेकर मैं सरकार के सामने उपस्थित होगा सरकार उन पर गंभीर होगी।

अनिल कुमार शर्मा ने सेवानिवृत होने के बाद 20 मार्च को भाजपा के केंद्रीय कार्यलय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग दिल्ली मे जाकर भाजपा का दामन थामा था
जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार शर्मा ने अपनी सम्पूर्ण नौकरी के दौरान बेदाग छवि वाले व्यक्ति रहे है, अब वह एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ सेवा के भाव से भाजपा के लिए अपनी सेवाएं देंगे ताकि किसानों और उनकी समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से किया जा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More