प्रयागराज
बिशप माॅरिस एडगर दान को न्यायालय से नोटिस जारी
दिनांक 21 मार्च डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप माॅरिस एडगर दान को मोहम्मद फरहान बनाम बिशप माॅरिस एडगर दान के परिवाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-15, प्रयागराज द्वारा नोटिस जारी किया गया है । इस प्रकरण में सिविल लाइंस थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 316(2), 318 (4) 319 (2) के तहत मुकद्मा दर्ज है । न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि बिशप को दिनांक 11 अप्रैल को न्यायालय के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखना होगा अन्यथा की दृष्टि में पत्रावली अग्रसर कार्यवाही हेतु अग्रसारित की जाएगी ।
यह परिवाद धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया किया गया है । गौरतलब है कि बिशप के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी और अन्य मामले दर्ज हैं ।
अधिवक्ता विशाल मिश्रा

Author: Up Head Line
Views: 77








