♦भाकियू अंबावता ने समस्याओं का तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद क्षेत्र की समस्याओं का तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। तहसील के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्याओं का समाधान करने में आनकानी करते हैं। उन्होंने मांग किया कि नगर पंचायत चायल के विभिन्न वार्डों में आशा बहुओं की नियुक्ति नहीं हो पा रही है जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में पालतू जानवरों के मरने के बाद उनके शवों को गाड़ने के लिए गांव-गांव में जमीनों को सुरक्षित किया जाए और चायल सीएचसी आने-जाने के लिए रास्ते को चौड़ा कराया जाए। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर पटरियों का भी निर्माण हो जिससे कि वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिलाध्यक्ष ने मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी आकाश सिंह को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दिया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन, गोविंद नारायण मिश्र, नन्हें तिवारी, दिल कुमार, धीरेंद्र साहू, रामदेव, मुन्नालाल, मीना देवी, उषा देवी, राजपूत और रामप्रकाश पाठक समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।






