सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने लाखों रुपये हड़पे

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चरवा थाने के दशाराम का पूरा मजरा शेखपुर रसूलपुर गांव के एक युवक से चार साल पहले सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने लाखों रुपये हड़प लिया। नौकरी न मिलने पर पैसे मांगने गए युवक को उसने जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर डायल 112 पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने पहुंचा दिया है।

दशाराम का पूरा मजरा शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी बुधराम पटेल पुत्र राम बहादुर शिक्षित बेरोजगार है। उसने बताया कि जनवरी 2020 में कूडा़पुर मजरा सैयद सरावां गांव का एक युवक उसे मिला। उसने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पचास हजार रुपये नकद एडवांस ले लिया। उसने दिसम्बर 2022 में एक फर्जी ट्रेनिंग लेटर उसके मोबाइल पर भेजकर उससे तीन लाख रुपये मोबाइल पर ट्रांसफर करा लिया। काफी इंतजार के बाद भी ट्रेनिंग शुरु न होने और नौकरी के लिये ज्वाइनिंग लेटर न आने से निराश होकर वह उस युवक से पैसे मांगने गया। आरोप है कि पैसा देने से आनाकानी करने के बाद उसने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को बुधराम फिर उससे अपना रुपया मांगने के लिए उसके पास गया। जालसाज उसे धमकी देने लगा। बुधराम ने डायल 112 पुलिस को कॉल कर बुला लिया। पुलिस जालसाज को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More