सदगुरु नारी गौरव समारोह आयोजित,400 से अधिक महिलाएं हुई सम्मिलित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सदगुरु नारी गौरव समारोह आयोजित*
*400 से अधिक महिलाएं हुई सम्मिलित*
*महिलाओं को शसक्त होने के साथ जागृत की भी है आवश्यकता, डा बी के जैन*

चित्रकूट,

श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, सदगुरु शिक्षा समिति एवं सदगुरु महिला समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस* के उपलक्ष्य में *नारी गौरव सम्मान समारोह* सदगुरु सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था के विभिन्न सेवा एवं शैक्षणिक प्रकल्पों में विशेष योगदान देने हेतु श्रीमती सुशीला पाण्डेय, श्रीमती रन्नू यादव, श्रीमती रीना सिंह एवं श्रीमती हेमा कालरा को संस्था द्वारा शाल, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समारोह के मुख्यअतिथि डॉ.बी.के.जैन, विशिष्ट अतिथि चित्रकूट जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ तनुषा, एवं अतिथि विशेष के रूप में डॉ वन्दना वर्मा ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला समिति की अध्यक्ष उषा जैन ने स्वागतीय उद्बोधन द्वारा सबका स्वागत किया। तदुपरान्त विशिष्ट अतिथि डॉ तनुषा ने अपने वक्तव्य में सभी ग्रामीण महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के सदगुरु ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की एवं विविध सेवा प्रकल्प में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ जैन ने उद्बोधन में कहा कि आज की महिलाओं को सशक्त होने के साथ जागृत होने की आवश्यकता है एवं नारी से ही परिवार, समाज, नगर और देश एक सूत्र में बंधा रहता है यह विचार प्रकट किए।

समारोह में समिति अध्यक्षा श्रीमती उषा जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती अनुभा अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पूनम अडवाणी, बालनेत्र विभाग प्रमुख डॉ प्रज्ञा सेन, चिकित्सक डॉ शैलजा, प्राचार्या मंजुला वानी एवं सदगुरु परिवार की मातृशक्तियां उपस्थित रही। डॉ पूनम आडवाणी ने महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर रोग से बचाव हेतु जागरूकता लाने का वक्तव्य दिया। साथ ही विद्याधाम विद्यालय एवं सदगुरु पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें