स्काई पब्लिक स्कूल (सिसेंडी) में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI /7007720588
स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिला अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने उन्हें कार्ड देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को अपने अनुभव के माध्यम से बहुत सी सीख दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अर्चना शुक्ला ( प्रधानाचार्या बीएड सेक्शन हीरालाल) रही, उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया और उनसे अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हर नारी के शक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति होती है और शिक्षा वह माध्यम है जो इस कार्य में उनका मार्ग दर्शन करता है । शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उनके भविष्य में लक्ष्य को तय करने और उन तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन भी किया। अंत में प्रबंधक आदित्य यादव जी ने सभी बालिकाओं और साथ ही महिला अध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी मां के प्रति सम्मान और हमेशा उनका सहयोग देने की शपथ भी दिलाई। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए और साथ ही सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया, साथ ही महिला अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।







