कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा 24वें दिन नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के देवीगंज बाजार से रवाना की गई।

गंगा प्रसाद साहू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक रमेश चंद्र साहू एवं समाजसेवी राजेश मुन्ना साहू ने हरी झंडी दिखा कर एवं पूजा कर बस को रवाना किया।

अमरेश मिश्र ट्रस्ट द्वारा आज 23वें दिन निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय समुदाय को बहुत सहायता प्रदान कर सकता है। यह आयोजन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यात्रा करने के अवसर को सरल और सस्ता बनाता है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

इस दौरान गुलाब मौर्य,चंद्र शेखर मिश्रा,पवन निषाद,नीरज साहू,संजय मोदनवाल,नील कमल,उदय पण्डा, विपुल मिश्रा, सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।






