चायल बीआरसी केंद्र पर आधार कार्ड के नाम पर हो रही वसूली, वीडियो वायरल

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

बीआरसी चायल स्थित आधार सेंटर पर कार्ड बनाए जाने के नाम पर जमकर खेल हो रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड को रोककर प्राइवेट तौर पर कार्ड बनाने, संशोधन करने, फिंगर अपडेट करने का काम चल रहा है। जिसमें हो रही धांधली पर अभिभावकों और ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

बीआरसी कैंपस में आधार कार्ड बनाने की मशीन लगी हैं। आधार कार्ड संशोधन, फिंगर अपडेट और मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहे हैं। सरकारी फीस पचास रुपये है और वसूली सौ से दो सौ रुपये तक की जा रही है। जिससे अभिभावक परेशान हैं और विरोध करने लगे हैं। इधर परिषदीय स्कूलों के बच्चों के आधार कार्ड न बनने और संशोधन न होने से फिलहाल में चल रही फैमली आईडी जेनरेट करने की प्रक्रिया पर ग्रहण लगा हुआ है। बीआरसी कैंपस में ही संविलयन विद्यालय भी है जहां आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लगी रहती है जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मंगलवार को आधार कार्ड सेवाओं के नाम पर बीआरसी में बड़ी अनियमितता सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है, जबकि निजी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर ववायरल होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की मौन स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब उनके संरक्षण में चल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

—————————————

छात्रों के आधार कार्ड बनवाने में हो रही परेशानी

बीआरसी स्थित आधार सेंटर की लापरवाही का सबसे बड़ा नुकसान परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को हो रहा है। उनके आधार कार्ड न बनने और आवश्यक संशोधन न होने के कारण अपार आईडी जेनरेट करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। बीआरसी कैंपस में स्थित संविलयन विद्यालय में आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

———————————

इतनी निर्धारित की गई है शुल्क

जानकारी के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाने में शासन से कोई शुल्क नहीं ली जाती है। वहीं नाम, पता, जन्म तारीख, लिंक मोबाइल व ईमेल जैसी जानकारी अपडेट करानी हो तो डेमोग्राफिक शुल्क पचास रुपए लिए जाने का प्रावधान है। इसी तरह बायोमेट्रिक सुधार के लिए सौ रुपए तक शुल्क निर्धारित की गई है। निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने पर आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर का लाइसेंस निरस्त तक किए जाने का कड़ा प्रावधान किया गया है।

—————————————

ग्रामीणों से लिए दो सौ रुपए

बीआरसी भवन में संचालित हो रहे आधार सेवा केंद्र में आधार अपडेट के लिए लोग पहुंच रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति से सौ से लेकर दो सौ रुपए तक लिए जा रहे हैं। जिसकी रसीद भी केन्द्र संचालक नहीं दे रहा है। एक तरह से आमजनों को आधार अपडेशन के नाम पर दिनदहाड़े लूटा जा रहा है। भोले भाले ग्रामीण भी जानकारी के अभाव में मनचाही राशि अदा कर रहे हैं।

—————————

इनका कहना है

निर्धारित फीस के अलावा धनराशि ली जा रही है। इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिना सिद्दीकी, खण्ड शिक्षा अधिकारी चायल

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More