आंगनबाड़ी केन्द्र की प्रस्तावित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

अधिशाषी अधिकारी ने राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ मिलकर मंगलवार को हटवाया अतिक्रमण

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

नगर पंचायत चरवा सुभाष चंद्र बोस नगर में प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र की प्रस्तावित जमीन से मंगलवार को अवैध कब्जा हटवाया गया। अधिशाषी अधिकारी ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ मिलकर सोमवार रात किए गए अवैध कब्जा को हटवाया। इससे अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा रहा।

नगर पंचायत चरवा सीमान्तर्गत वार्ड नंबर पांच सुभाष चन्द्र बोस नगर (चरई) स्थित गाटा संख्या- 642 नवीन परती (ग्राम सभा) और वार्ड संख्या दस चन्द्रशेखर आजाद नगर (ओदारपुर) में गाटा संख्या- 1713 नवीन परती (ग्राम सभा) में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण प्रस्तावित है। इस बात की जानकारी जब अवैध कब्जा धारकों को हुई तो उन्होंने रात के अंधेरे में ही अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। अवैध निर्माण की जानकारी नगर पंचायत को हुई तो मंगलवार को अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह, लेखपाल सतीश चन्द्र, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर अधिशाषी अधिकारी की अवैध कब्जा धारकों से तीखी नोंकझोंक हुई। मौके पर लेखपाल की निशानदेही पर अवैध कब्जे को ढहा दिया गया। इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मचा रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More