पूरामुफ्ती पुलिस ने अदालत के आदेश पर की कुर्की 

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पूरामुफ्ती थाने के मनौरी गांव में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कर दी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में कुर्क किए गए सामान को वाहन में लादकर थाने उठा ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हडकंप मचा रहा।

प्रयागराज के लहरपतेर देवकली हनुमानगंज थाना सराय इनायत निवासी अली हसन ने अपनी बेटी सोनी बानों का विवाह जनवरी 2022 में मनौरी गांव निवासी अफसार पुत्र मुन्ने मिस्त्री के साथ किया था। शादी के बाद से ही सोनी के ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर चार नवम्बर 2022 को उन्होंने सोनी की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अफसार, सास अमीना, ससुर मुन्ने मिस्त्री, देवर सलमान और शाहरुख व दो ननद के खिलाफ अपराध संख्या 319/22, धारा 498 ए, 304बी आईपीसी और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। न्यायालय सीजीएम प्रयागराज ने वांछित अभियुक्त अमीना पत्नी मुन्ने मिस्त्री और सलमान पुत्र मुन्ने मिस्त्री के खिलाफ 83 का आदेश जारी किया। पूरामुफ्ती पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की। इस संबंध में एसओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि फरार आरोपी के न्यायालय में हाजिर न होने पर कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More