स्काई पब्लिक स्कूल (सिसेंडी) में मनाया गया बसंत पंचमी व महाकुंभ उत्सव

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

सिसेंडी स्थित स्काई पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक आदित्य सिंह यादव ने दीपक प्रज्वलित कर सरस्वती जी पर माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसमें विद्यार्थी के नृत्य को दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने बहुत सराहा, जिसे छात्राओं दिव्या और आस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं (कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक) ने शुभ दिन गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया और उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। अगला कार्यक्रम तो और भी ज्यादा रोमांचित था जो कि महाकुंभ उत्सव पर आधारित था। इसमें विद्यार्थियों ने नृत्य के साथ-साथ नाट्य कला का भी प्रदर्शन कर सभी के मन को खूब लुभाया। इसकी लोकप्रियता के कारण यह प्रोग्राम आकर्षण का केंद्र भी बना। वसंत ऋतु के स्वागत में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गमलों में बीजारोपण भी किया। अंत में प्रबंधक ने सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने भी उपस्थित सभी शिक्षकों को संबोधित किया तथा सभी छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ जिसे स्वयं प्रियंका यादव ने तैयार किया। समस्त कार्यक्रम का प्रबंध प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला के निर्देशन में जितेंद्र,भावना, सीमा, प्राची,आराधना तथा सभी शिक्षकों ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More