राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केपीएस भरवारी एवं केपीएस भीटी में जागरूकता अभियान संपन्न

कौशाम्बी

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केपीएस भरवारी एवं केपीएस भीटी में जागरूकता अभियान संपन्न*
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर केपीएस भरवारी एवं भीटी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्रों और समाज को लोकतंत्र के महत्व और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टर्स से हुई, जिनमें मतदान के महत्व और उसके प्रभावों को दर्शाया गया। इसके बाद छात्रों ने एक जागरूकता रैली निकाली। “सशक्त लोकतंत्र, सशक्त भारत” और “मतदान करें, जिम्मेदार बनें” जैसे नारों के साथ यह रैली पूरे विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। रैली का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा वोटर्स डे के आकार में खड़े होकर लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन रहा।

छात्रों को विशेष सत्र के माध्यम से यह बताया गया कि मतदान न केवल एक अधिकार है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उन्हें यह समझाया गया कि प्रत्येक वोट देश की दिशा तय करने में भूमिका निभाता है। इस दौरान बच्चों ने समूह चर्चा में अपने विचार साझा किए और देशहित में जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली
संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा,
“मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे और बच्चों को बचपन से ही लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया जाए।

संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार ने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।”

कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत और एक नाटिका के साथ हुआ, जिसमें मतदान की शक्ति को रेखांकित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे हर साल आयोजित करने का संकल्प लिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More