16 में एक फरियादी को ही मिल सका मौके पर इंसाफ

शनिवार को स्वामित्व योजना के कारण सोमवार को आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

तहसील चायल में शनिवार को स्वामित्व योजना के कारण सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ-तहसीलदार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 शिकायती पत्र आए। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की एक-एक कर शिकायतों को सुना। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को निष्पक्षता से शीघ्र निपटाने के लिए तहसीलदार ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायत राजस्व विभाग की रही।

चायल तहसील में सोमवार को तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम और सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को स्वामित्व योजना के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया गया था। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने समस्त अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, सभी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर सम्बंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि सम्बंधित पोर्टल पर शिकायतों को आनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। आलमपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने तहसीलदार को बताया कि वह अपने पिता से अलग मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। उसने पेरवा विद्युत उपकेंद्र में कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। पर, पिता के नाम बिजली का बकाया होने पर अवर अभियंता उसको कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि जेई कनेक्शन के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग करते हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायत रास्व विभाग से सम्बंधित रही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 शिकायती पत्र आए। जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार कपिल मिश्र और सौरभ सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More