पुलिस की कहानी में लोगों को नहीं पची, पूरी कहानी झोल ही झोल
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सरायअकिल थाना इलाके के एक युवक का पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो को पुलिस चार साल पुराना बता रही है। जबकि लोगों को पुलिस की कहानी पच नहीं रही है। लोगों को पुलिस की कहानी में झोल ही झोल नजर आ रहा है।
कस्बा सरायअकिल के एक युवक का फकीराबाद स्थित निर्माणाधीन प्रयागराज-कौशाम्बी फोरलैन किनारे पिस्टल से फायर करते हुए किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में निर्माधीन फोरलैन के चौड़ीकरण टूटे हुए लाइन से मकान भी दिखाई पड़ रहा है। पीले लोअर में सफेद रंग पट्टी बनी लोअर और नीले रंग की हाफ शर्ट पहन कर कार की हेड लाइट की रोशनी में दो फायर करता है। वहीं, फायरिंग करते हुए वायरल वीडियो को कुछ लोगों ने वाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर किया है। वीडिया वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जबकि पुलिस की बताई हुई कहानी लोगों को पच नहीं रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर छानबीन के दौरान पता चला है कि वीडियो चार साल पुराना है। युवक एयरगन से फायर कर रहा है। युवक के घर में एक लाइसेंसी बंदूक है। जिसे कई माह पहले ही थाने में जमा करा लिया गया है। लोगों की बातों पर यकीन करें तो जिस जगह पर खड़ा होकर युवक फायर कर रहा है। वह सड़क निर्माणाधीन है। जोकि अभी छह महीने पहले ही चौड़ीकरण का कार्य शुरु हुआ है। जबकि पुलिस वायरल वीडियो को चार साल पुराना बता रही है। लोगों में पुलिस की कहानी में झोल ही झोल नजर आ रहा है।






