टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत 450 बंदियों की हुई एक्स रे जांच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत 450 बंदियों की हुई xray जांच । ******।

 

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के अंतर्गत आज जिला कारागार फतेहगढ़ में 60 वर्ष से अधिक आयु, मधुमेह रोगी, धूम्रपान एवं नशा करने वाले, इलाज प्राप्त कर रहे टीबी रोगियों के साथ रह रहे व्यक्ति, इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगी एवं एच आई वी ग्रसित बंदियों की स्क्रीनिंग एवं एक्स रे करवाया गया । आधुनिक मशीन द्वारा x ray बहुत ही आधुनिक तरीके से किए गए। स्क्रीनिंग टीम सदस्यों में प्रदीप सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक,धर्मेन्द्र कुमार x ray तकनीशियन, सज्जन कुमार कुमार सहायक शामिल रहे । कारागार में अभी तक 600 बंदियों के बलगम की जांच कार्टेज बेस्ड न्यूक्लिक इंप्लीफिकेशन टेस्ट मशीन द्वारा एवं 450 बंदियों के x ray की जांच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट पोर्टेबल एक्स– रे मशीन द्वारा करवाई गई है ।

कार्यक्रम में जेल चिकित्सक विजय अनुरागी एवं जेल फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन और स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के आदेश पर जेल के बंदियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उक्त टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग जांच की गई है । आज उक्त टीबी मुक्त भारत अभियान का अवलोकन माननीय विधान परिषद सदस्य श्री प्रांशुदत्त द्विवेदी जी द्वारा किया गया । अभियान योगदान कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करउत्साह वर्धन किया गया।

।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें