कौशाम्बी
कौशांबी में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा। सर्वे और सत्यापन में हुआ खुलासा, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट, राजस्व अभिलेखों में दर्ज है जीएस लैंड, वक्फ बोर्ड जीएस लैंड पर कर रहा अपना दावा। सर्वे में जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, कर्बला आदि बना है

कौशांबी जिले में 413 जीएस लैंड पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। सर्वे और सत्यापन के बाद सभी तहसीलों से आई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जिले में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। ज्यादातर हिस्सो में ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, और कर्बला आदि बना हुआ है। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जबकि यह जमीन सरकारी है। राजस्व अभिलेखों में जीएस लैंड दर्ज है। शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि वक्फ बोर्ड के कब्जे में चायल तहरील में सबसे अधिक 44 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिला है। मंझनपुर तहसील में सबसे कम 23.11 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है। वहीं, सिराथू तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है। जिले में 413 सरकारी जमीनों पर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां मिली हैं। इनमें ज्यादातर जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला इत्यादि बने हुए हैं। करीब 93 हेक्टेयर का कुल क्षेत्रफल मिला है। जिसका सर्वे और सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है।







