चायल तहसील के दुर्गापुर मजरा सैदपुर से प्रयागराज के नौढ़िहा तक बालू माफिया ने यमुना नदी में बनाया रास्ता
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पिपरी के सैदपुर घाट पर यमुना में रास्ता बनाने के लिए बालू माफियाओं ने बांध बना डाला है। इसी रास्ते से वह रोजाना बालू के अवैध खनन में जुटे हैं। माफियाओं की इस कारस्तानी की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार तहसील प्रशासन से की। इसके बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
चायल क्षेत्र के यमुना नदी में कई घाटों पर खनन होता है। प्रयागराज जनपद के नौढ़िहा में भी बालू खनन का पट्टा हुआ है। बालू कारोबारी नदी कह जलधारा को रोककर बांध और रास्ता बनाकर कौशाम्बी में बालू की अवैध निकासी कराते हैं। बालू माफिया की दबंगई का ये नजारा गुरुवार को सैदपुर घाट पर देखने को मिला। माफिया ने सैदपुर में पानी की धारा को रोककर प्रयागराज के नौढ़िया तक रास्ता बना लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में बने इस बांध से रोजाना अवैध खनन कर बालू की ढुलाई की जा रही है। घाट पर पानी की धारा को रोककर बनाए गए बांध का मंजर देखकर ग्रामीण सन्न रह गए हैं। इसी रास्ते से बालू माफिया नौढ़िया से बालू का खनन करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी शिकायत उन लोगों ने कई बार तहसील प्रशासन से की है। पर, अभी तक इस मामले में माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यमुना नदी के किनारे खेती होती थी। पर, पिछले कुछ महीनों से नदी में पानी के काफी कम होने से सिंचाई का संकट पैदा हो गया है और इस बार नदी के किनारे कोई भी फसल होने की संभावना नहीं है।






