सदस्य राज्य महिला आयोग,उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ की नारीबंदी वास का निरीक्षण किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

सुनीता सैनी , सदस्य राज्य महिला आयोग,उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ की नारीबंदी वास का निरीक्षण किया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे छोटे बच्चों को गरम कपड़े और टॉफी बिस्कुट उपहार स्वरूप दिए। सदस्या महोदया और उनके साथ आए स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा बंदियों के दोपहर के भोजन को स्वयं खा कर चेक किया तथा दोपहर का संपूर्ण भोजन कारागार में ही गृहण किया ।

कारागार की बैकरी में बने पाव, बिस्कुट और पेटीज का भी स्वाद चखा , बैकरी में बने सभी खाद्य उत्पाद की प्रशंसा की गई । हाल ही जन्मे बच्चे को उपहार स्वरूप कपड़े देकर लाड दुलार किया । जेलर गिरीश कुमार ने बताया कि हाल ही में जन्मे बच्चे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई है ।

 

धार्मिक रीति रिवाज से सभी जन्म से संबंधित संस्कार पूर्ण किए जाएंगे। सदस्या महोदया द्वारा कारागार के भोजन की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान अनिल चंद्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी भी साथ रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें