आखिर कब शुरु होगी जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल आपूर्ति-अजय सोनी

आखिर कब शुरु होगी जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल आपूर्ति…. अजय सोनी

सकिपा ने जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो मे पेयजल आपूर्ति शुरू करने की जिला प्रशासन और जल निगम विभाग से उठाई मांग

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार 13 जनवरी को सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग में एक बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पानी टंकियों के निर्माण में हो रही देरी और पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को हो रही दिक्कत को लेकर चर्चा हुई। लोगों का कहना था कि गांवो में पेयजल आपूर्ति शुरू नही किए जाने से लोगों को पेयजल की भारी दिक्कत हो रही है। साथ ही गांवो के बिगड़े हैंडपंप और विद्युत कटौती की समस्या और दिक्कत बढ़ा रही है। ऐसे में लोगों का कहना था कि आखिर जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल आपूर्ति कब शुरु होगी?

इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि एक लंबे अरसे से गांवो में पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकियों का निर्माण हो रहा है लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका जिससे जलापूर्ति शुरू नही हो सकी। बताया कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम मोंगरी कड़ा, जगन्नाथपुर, उदहिन बुजुर्ग, कलुआपुर, मानपुर गौरा, हिसामबाद आदि गांवो समेत जिले के कई गांवो में जलापूर्ति शुरू नही किए जाने से लोग परेशान हैं। आगे कहा कि किसी किसी गांव में तो पानी टंकी का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है बावजूद इसके विद्युत संयोजन के नाम पर अभी मामला अटका हुआ है। इससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति शुरू नही हो पा रही है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि पूरी तरह से लापरवाही और मनमानी की जा रही है।

 

अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और जल निगम विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई कि गांवों में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माण कार्य पूरा कराकर जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराई जाए। आगे कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मेरे द्वारा मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही जिले के सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू नही कराई गई तो जल निगम कार्यालय मंझनपुर का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, राम सूरत पटेल, रामू विश्वकर्मा, पप्पू दिवाकर, अमित सिंह, जीतू सोनकर, शिवम वर्मा, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More