ओथ टेकिंग एंड लैंप लाइटिंग सेरिमनी पर छात्राओं ने ली मानव सेवा करने की शपथ

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

शम्भूनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड हॉस्पिटल में शनिवार को लैम्प लाइटनिंग एंड ओथ सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मानवसेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज डा.अरुण कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें नर्सिंग में सफल होने के टिप्स भी दिए।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है। साथ ही कहा कि यह संस्थान श्रेष्ठतम संस्थानों में से एक है। कॉलेज का अनुशासन और यहां के शिक्षकों एवं छात्रों की प्रतिभा सराहनीय है। नर्सिंग ही ऐसा प्रोफेशन है, जहां 18 वर्ष की नर्स भी बुजुर्ग मरीज के लिए मां बन जाती है। बच्चे की तरह वह मरीज को दवाइयों खिलाने से लेकर उसका पूरा ध्यान रखती है। दिन भर में डाक्टर अपने मरीज से मुश्किल से 20-25 मिनट ही मिल पाता है। लेकिन, बाकी समय नर्स उसके साथ होती है। मरीज के स्वस्थ होने में 70 फीसद योगदान नर्स का ही होता है। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश चन्द्र पाण्डेय, डा. पंकज कुमार पाण्डेय, डा. राकेश कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र कुमार, सचिव कौशल कुमार तिवारी, प्रणानाचार्य डा. संतोष एस.यू, संयोजक मलय तिवारी, मैनेजर अभिषेक शुक्ला, प्रशान्त अवस्थी, डा. नमीर अल हसन, डीपी अग्निहोत्री समेत डीन स्टूडेंट वेलफेयर और संस्थान के सभी शिक्षकगण छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More