खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित एमवीआईटी इंस्टीट्यूट में महगांव इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा से सम्बंधित चीजों को बारीकी से समझा। शैक्षणिक भ्रमण के तहत विज्ञान से संबंधित तथ्यों की जानकारी देते हुए अलग-अलग विषयों से सम्बंधित लैब का भ्रमण कराया गया।

महगांव इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों को भ्रमण के तहत एमवीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ले जाया गया जहां बच्चों ने इंस्टीट्यूट का भ्रमण करते हुए विभिन्न रोचक जानकारियां प्राप्त की। मधु वाचस्पति स्कूल आफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ संजीव श्रीवास्तव, एमवीआइटी निदेशक डा. एसपी गौतम, रजिस्ट्रार समर अब्बास, डीन इंजी अजय सिंह ने संस्थान में संचालित समस्त कोर्सेज के विषय में महगांव इंटरमीडिएट कालेज से आए हुए छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया। महगांव इंटरमीडिएट कालेज के अध्यापक वसीम अहमद, डा.संतोष कुमार सिंह, जैनब बीबी और रजिया ने संस्थान के प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीटेक प्रथम वर्ष एचओडी कमलेश द्विवेदी, एमबीए एचओडी पंकज शुक्ला, इलेक्टिकल इंजीनियरिंग एचओडी दुर्गेश विश्वकर्मा चीफ प्रॉक्टर कुलदीप पटेल, आलोक सिंह, मदीहा लईक और रोहित श्रीवास्तव एवं संस्थान के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।






