जिलाधिकारी के निर्देश पर 60 वर्ष के आयु के बंदियों का करवाया गया हेल्थ चेकअप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह के आदेशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के अंतर्गत आज जिला कारागार फतेहगढ़ में 60 वर्ष से अधिक आयु, मधुमेह रोगी, धूम्रपान एवं नशा करने वाले, इलाज प्राप्त कर रहे टीबी रोगियों के साथ रह रहे व्यक्ति, इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगी एवं एच आई वी ग्रसित बंदियों की स्क्रीनिंग एवं एक्स रे करवाया गया ।

आधुनिक मशीन द्वारा x ray बहुत ही आधुनिक तरीके से किए गए। स्क्रीनिंग टीम सदस्यों में धर्मेन्द्र कुमार x ray तकनीशियन, सौरभ कुमार, प्रदीप सिंह, योगेशपाल, विमल कुमार शामिल रहे । कारागार में अभी तक 261 बंदियों के बलगम की जांच एवं 50 बंदियों एवं 07 अधिकारियों कर्मचारियों के x ray करवाए गए है । कार्यक्रम में जेल चिकित्सक विकास कुमार पटेल एवं जेल फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन विशेष सहयोग रहा । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के आदेश पर जेल बंदियों एम अधिकारियों कर्मचारियों की उक्त अभियान अंतर्गत स्क्रीनिंग जांच की गई ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें