बाइक चोरी कर रहे अधेड़ को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ पर अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर रहे अधेड़ को ग्रामीणों ने दबोच लिया। अधेड़ की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुुए अन्य घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसका न्यायालय चालान कर दिया।

तिल्हापुर मोड़ स्थित एक अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक को अधेड़ चुराकर ले जाने लगा। मौजूद लोगों को उस पर शक हुआ तो वह उसे रोकने लगे। लोगों के रोकने पर वह बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मखऊपुर तिराहे के समीप खदेड़कर उसे दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधेड़ की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम अलीम उर्फ टमटा पुत्र मो.सलीम निवासी सोनारन का टोला इंद्रानगर थाना करारी है। आरोपी के खिलाफ कौशाम्बी और प्रयागराज जनपद में लगभग 23 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसका न्यायालय चालान कर दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More