कसेंदा के स्वास्थ्य शिविर में 1102 मरीजों का किया गया इलाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

सामुदायिक केंद्र चायल के कसेंदा गांव में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और महाराज बिजली पासी के जन्मदिन के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विषेशज्ञों ने 1102 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार की मौजूदागी में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

चायल प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुक्तेश द्विवेदी की अगुवाई में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. यासमीन उबैद, सर्जन डा. विवेक कुमार गुप्ता, आर्थोपैडिक डा. नीरज सिंह, फिजीशियन डा. अरविंद कन्नौजिया, डेंटल सर्जन डा. वैभव आनंद, महिला चिकित्सक डा. शिवि सिंह विषेन, डा. अमित सिंह, डा. शैलेंद्र, डा. आजम, फार्मासिस्ट शिवनाथ शर्मा आदि ने कसेंदा, फतेहपुर सहावपुर, बल्हेपुर, बिलासपुर, काठगांव, दरियापुर आदि गांव से आए 1102 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरण किया। इस दौरान सर्जन डा. विवेक कुमार गुप्ता ने दो दर्जन से अधिक मरीजों को अस्पताल आकर आपरेशन कराने की सलाह दी। शिविर में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान सीएमओ डा. संजय कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत करते हुए आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने लाभार्थियों को आयुषमान कार्ड देकर उपस्थित लोगों को सरकार की तरफ से चालाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें