*वरिष्ठ पत्रकार स्व.अमरेश मिश्र की मनाई गई 10वी पुण्यतिथि*
*भारत समाचार के एडिटर इन चीफ़ बृजेश मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि*
*कौशाम्बी, दारानगर।* वरिष्ठ पत्रकार अमरेश मिश्रा की पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपने गृह जनपद लखनऊ से कौशांबी में आए भारत समाचार के एडिटर इन चीफ़ बृजेश मिश्रा का सिराथू क्षेत्र में जगह-जगह पर लोगों ने बड़ी ही जोरदारी के साथ हजारों की संख्या में मौजूद होकर भव्य स्वागत किया। जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी से लेकर समाजसेवी राजनेता व क्षेत्र के गणमान्य, वरिष्ठ पत्रकार भी सम्मिलित रहे हैं। स्वर्गीय पत्रकार अमरेश मिश्रा की रविवार 22 दिसंबर को दसवीं पुण्यतिथि थी।

अमरेश मिश्रा भारत समाचार के एडिटर इन के बृजेश मिश्रा के भाई हैं। बता दें कि, अमरेश मिश्रा की एक सड़क हादसे के दौरान मृत्यु हो गई थी। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम निवासी अमरेश मिश्रा की हर साल पुण्यतिथि मनाई जाती है। कार्यक्रम से वापसी के दौरान बृजेश मिश्रा व उनके काफिले को जगह-जगह पर फूलों की माला व गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शैलेश मिश्रा, एसपी बृजेश श्रीवास्तव, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, बारा विधायक वाचस्पति, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल,, राम किरण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, विनय केसरी,, रवि वैश्य, हिमांशु,आबिद,बाकर, यासीन,नील कमल,ऋषभ मिश्रा,आशिष मौर्या,एमएलसी मान सिंह, कुमार मिश्रा, आबिद हुसैन, दीपा श्रीवास्तव,मीनू चेयरमैन, इरफान,गोलू केशरवानी, राकेश कुमार, मनोज त्रिपाठी आदि तमाम लोग मौजूद रहे है।

*प्रतिभा के धनि थे वरिष्ठ पत्रकार – अमरेश मिश्रा*
प्रतापगढ़
पत्रकार अमरेश मिश्र की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता और व्यापारी आंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
बेल्हा में पत्रकारिता व पत्रकारों को नया मुकाम देने वाले अमरेश मिश्र मूलरूप से कौशाम्बी के दारानगर के निवासी थे। 10 वर्ष पूर्व आज ही के दिन प्रतापगढ़ से घर जाते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर रविवार शाम आंबेडकर चौराहे पर चिलबिला के अधिवक्ता आदर्श उमर वैश्य की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग जुटे तो एक बार फिर से उनकी यादें ताजा हो गईं। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह प्रतिभा के धनी थे।
श्रद्धांजलि देने वालों में सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य, शहर कोतवाल अर्जुन सिंह, पुष्पराज सिंह, एलायंस क्लब के निदेशक रोशन लाल उमर वैश्य, सूर्य नारायण सिंह, राजकुमार सिंह रायसाहब, विनोद पांडेय, परमानन्द मिश्र, विनय पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






