कायर सरकारें करती हैं अल्पसंख्यकों पर जुल्म : शाहरुख

 

टीवी कलाकार और कवि ने बांग्लादेश सरकार पर बोला हमला 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

कौशांबी। टीवी कलाकार और कवि शाहरुख सिद्दीकी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर वहां की सरकार को निशाने पर लिया। शनिवार को मंझनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कायर सरकारें अल्पसंख्यकों पर जुल्म करती हैं।

 

कवि शाहरुख ने मंझनपुर के निजी रेस्टोरेंट में यूनुस सरकार को कायर बताते हुए कहा कि अपने देश में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा न कर पाने वाली सरकार को एक भी दिन सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र संघ को इस मसले पर ध्यान देते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बकौल शाहरुख, दुनिया भर में किसी भी देश की सरकार अगर अपने यहां रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाती तो ये उसके लिए शर्म से डूब मरने का विषय है। हर सरकार को अपने यहां रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बांग्लादेश की युनुस सरकार इस मसले पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उसे एक भी दिन सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। टीवी कलाकार एवं कवि शाहरुख सिद्दीकी ने कहा कि भारत सरकार को तत्काल इस मसले पर बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी देते हुए बात करनी चाहिए। यदि इससे भी सुधार ना हो तो यूएन का रुख भी साफ किया जाना चाहिए। अंतिम विकल्प के रूप में यदि बांग्लादेश में शांति बहाली के लिए युद्ध भी करना पड़े तो भारत सरकार को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। युनुस सरकार की पूरी दुनिया में बेइज्जती हो रही है। ये बांग्लादेश के लिए शर्म से डूब मरने की बात है कि उसकी देश की प्रधानमंत्री को दूसरे देश में शरण लेना पड़ रहा है और ये हमारे देश की महानता और उदारता का वैश्विक पटल पर सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारी सरकार ने बांग्लादेश की तत्कालीन पीएम शेख हसीना को शरण देकर उनकी जान बचाने का काम किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More