श्री रामसंस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत पद गायन प्रतियोगिता संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री रामसंस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत पद गायन प्रतियोगिता संपन्न

चित्रकूट,

परम पूज्य गुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज के पावन कर कमलों से चित्रकूट के जानकीकुण्ड में संचालित श्री रघुवीर मन्दिर ट्रस्ट (बड़ी गुफा) के तत्त्वावधान में विगत सात दशकों से संचालित श्री राम संस्कृत महाविद्यालय द्वारा अध्ययनरत संस्कृत गुरुकुल के विद्यार्थियों के के मध्य कनिष्ठ एवं वरिष्ठ ऐसे दो वर्गों में संस्कृत पद गायन प्रतियोगिता का आयोजन सदगुरु सभागार में किया गया |

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विभागाध्यक्ष संस्कृतविभाग महात्मा गाँधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय डॉ. कमलेश थापक एवं सदगुरु पब्लिक स्कूल के संस्कृत शिक्षक श्री राधाकान्त त्रिवेदी रहे । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के कुल 25 विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान विकास पयासी एवं जयसूर्या दुबे ने संयुक्त प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अनुज पाण्डेय एवं तृतीय स्थान श्रीधर गौतम ने प्राप्त किया | वही वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सूरज शुक्ल, द्वितीय स्थान भरतदेव मिश्र एवं तृतीय स्थान शिवनरेश शुक्ल ने प्राप्त किया ।

कार्यक्रमों का संयोजन प्राचार्य डॉ. तुषारकान्त शास्त्री एवं सुरेन्द्र कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ । समस्त कार्यक्रम का संचालन देवभाषा संकृत में आचार्य पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया | इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य डॉ. प्रेमप्रकाश पाण्डेय, शशिशेखर शुक्ल , देवदत्त शुक्ल, बालगोविन्द उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, सानन्त कुमार गर्ग, वागीशदत्त त्रिवेदी, हरिओम द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने गुरुदेव एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन कर किया तदुपरांत ओम मिश्र एवं दीपांश मिश्र संस्कृत स्वागत गीत द्वारा सभी का स्वागत किया | संगोष्ठी के अंत में विजयी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया | सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन एवं ट्रस्टी डॉ. बी.के.जैन ने समस्त विजेताओं को शुभकामनायें प्रेषित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें