फतेहगढ़ कारागार में मनाया गया संविधान दिवस ,एडीजे संजय कुमार रहे मौजूद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जिला कारागार फतेहगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर मा.जिला जज विनय कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन जेल में सभी स्टाफ और बंदियों के मध्य बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार एडीजे / सचिव डीएलएसए ने दीप प्रज्वलित कर एवं संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र राणा, सहायक चीफ डिफेंस काउंसिल द्वारा बखूबी किया गया ।  शिवनरेश सिंह चीफ डिफेंस काउंसिल , रघुवीर दास अधिवक्ता, वैभव कुशवाह उप कारापाल और महिला जेल वार्डर नगमा ने संविधान दिवस के संदर्भ में अपने विचार प्रकट किए।वैभव कुशवाह ने संविधान के निर्माण के संदर्भ में बाबा साहेब के योगदान बड़े ही ओजस्व पूर्ण तरीके से परिभाषित किया।

नगमा द्वारा संविधान में महिला अधिकार पर अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं द्वारा भी संविधान उल्लेखित मूल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार , स्वच्छ हवा पानी भोजन के अधिकार पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र राणा जी द्वारा डीएलएसए द्वारा बंदियों के हित में किए जा रहे कार्यों और सुविधाओं के बारे बताया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने संविधान में उल्लेखित कानून में समानता के अवसर पर बताते हुए बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा समयपूर्व रिहाई पर बहुत कार्यवाही की का रही इसलिए सभी कैदी बंदी जेल के नियमों का पालन करते हुए इसका लाभ ले सकते है। बंदियों से अनुरोध किया कि जेल में ऐसा कोई गलत काम ना करे जो उनकी समयपूर्व रिहाई में बाधा उत्पन्न करे । मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव कुशवाह डिप्टी जेलर एवं नगमा महिला जेल बार्डर के विचारों को प्रशंसा की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि मा. उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली और मा. उच्च न्यायलय इलाहाबाद द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निरंतर बंदियों की अपीलों और बंदियों की जमानत के प्रकरणों की मॉनिटरिंग की जा जा रही है । जो बंदी जमादार के अभाव में निरुद्ध है उनके केस की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी बंदी नए कानूनों के प्राविधानों का लाभ ले। सदाचार को अपनाए जिससे जेल ना आना पड़े। सचिव महोदय द्वारा जेल की भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था , चिकित्सीय व्यवस्था की प्रशंसा की गई ।अंत में सचिव महोदय द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई । राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने सभी वक्ताओं आगंतुकों तथा सचिव महोदय का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जेल के सभी कर्मचारी ,बंदी गणों ने भाग लिया । जेलर गिरीश कुमार, डिप्टी जेलर वैभव कुशवाह,मुकेश गौड़, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी, ओम प्रकाश द्वारा भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्यामवीर सोमवंशी और अताउल्ला तथा प्रशांत गुप्ता सहायक आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें