संविधान दिवस के अवसर पर धर्म देवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी में संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी एवं महिला कल्याण विभाग कौशांबी के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्णिमा प्रांजल अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी ने सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया जिसमे विभिन्न वक्ताओं ने छात्र/छात्राओं को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

साथ ही मिशन शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न पाठ्येतर क्रिया कलापों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं एवम् उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को मुख्य अतिथि के द्वारा अंगवस्त्र एवम् प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर अख्तर रजा, कुलदीप शुक्ला, शशि त्रिपाठी, लाल बहादुर मिश्र,अमित मिश्रा,घनश्याम,अरविन्द त्रिपाठी आदि ने बच्चों को विधिक जानकारी दी।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें