एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

SHABBAR ALI/7007720588

तहसील चायल के रसूलाबाद कोइलहा स्थित एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन फ्रेशर पार्टी “अंकुरण” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक बारा विधायक डा.वाचस्पति ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

फ्रेशर पार्टी में फार्मेसी से सनाउल्लाह मिस्टर फ्रेशर और काजल यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। नर्सिंग से माइकल यादव मिस्टर फ्रेशर और ज्योतिसना त्रिपाठी को मिस फ्रेशर चुना गया। इंजिनियरिंग से लवकुश कुमार मिस्टर फ्रेशर और अनुष्का को मिस फ्रेशर चुना गया। बीटीसी से अतुल यादव मिस्टर फ्रेशर और अंजली यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। मैनेजमेंट से सूरज यादव मिस्टर फ्रेशर और अम्बिका जायसवाल को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं नर्सिंग, फार्मेसी, इंजिनियरिंग, बीटीसी एवं मैनेजमेंट के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिसमें फार्मेसी के टॉपर प्रीती साहू, नर्सिंग के टॉपर दीक्षा यादव, इंजिनियरिंग के टॉपर मुब्बशिरा सैफुल, बीटीसी के टॉपर मनीषा विश्वकर्मा, मैनेजमेंट के टॉपर राहूल सिन्हा को निदेशक बारा विधायक डा.वाचस्पति ने सम्मानित किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार समर अब्बास, बीटीसी विभाग की प्रधानाचार्य डा. जया, एमवीआईईटी के निदेशक डा.संजीव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनुभा शर्मा, विद्यालय के इंचार्ज सचिन खन्ना, सिद्धार्थ शुक्ला समेत विद्यालय के अध्यापक अंकित, आकाश, सौरभ, समीना, प्रभाती, साधना और श्वेता आदि मौजूद रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More