पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पिपरी थाना क्षेत्र के दूल्हापुर पिपरहाई गांव स्थित पेट्रोल पंप की मालकिन व उनके पुत्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार को छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है। गोली लगने से घायल पंप मालकिन पुत्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

 

दूल्हापुर पिपरहाई में नहर किनारे गांव की ननकी देवी का पेट्रोल पंप है, जो दो माह पहले ही शुरू हुआ है। शुक्रवार सुबह ननकी देवी अपने बेटों दीपक व दीपेंद्र के साथ पंप पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान पिपरी के तकिया गंज मजरा सेंवढ़ा गांव का गुड्डू अपने बेटों के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचा। शुरूआती दौर में चर्चा रही कि सेल्समैन ने सौ रुपये के बजाए 150 रुपये का पेट्रोल डाल दिया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर पंप मालकिन के पुत्र दीपक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली ननकी देवी के हाथ को छूते हुए दीपेंद्र के पेट में जा लगी थी। पंप मालकिन ने बताया कि एसआरएन प्रयागराज में भर्ती दीपेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद पंप मालकिन के दूसरे पुत्र दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी गुड्डू उर्फ हफीज पुत्र स्व. महीब अहमद, मो. आरिज पुत्र नजीर अली, मो. तनवीर पुत्र रईश, शमशुल पुत्र नसीम व मेराज पुत्र गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बूंदा गांव स्थित नलकूप से छेद्दन उर्फ तुफैल अहमद निवासी गंज मजरा सेंवढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन सभी पर दर्ज कराए गए मुकदमे में माफिया अतीक का गुर्गा बनकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More