कौशांबी मे अमोनिया रिसाव मामला: एक दर्जन किसान की बर्बाद हुई नगदी तैयार फसल, किसान बोले-लाखों का नुकसान हुआ, राजस्व कर्मियों ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी मे अमोनिया रिसाव मामला: एक दर्जन किसान की बर्बाद हुई नगदी तैयार फसल, किसान बोले-लाखों का नुकसान हुआ, राजस्व कर्मियों ने शुरू किया नुकसान का आकलन

रिपोर्ट/मोहम्मद फैज/मोहम्मद यासीन

कौशांबी। समदा के शारदा कोल्ड स्टोर से अमोनिया रिसाव होने से एक दर्जन से अधिक किसानो की खड़ी नगदी फसल बर्बाद हो गई है। नुकसान के आकलन के लिए अफसरो ने राजस्व कर्मियों से जांच रिपोर्ट तलब किया है। स्थानीय लेखपाल ने फसल नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर लाखो के नुकसान आशंका जताई है। किसानों के मुताबिक फसल बर्बाद होने से उसके सामने निवाले का संकट खड़ा है।

oplus_0

नगर पालिका मंझनपुर के समदा कस्बे मे माँ शारदा कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोर का संचालन भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश केसरवानी करते है। सुबह कोल्ड स्टोर से अमोनिया का रिसाव शुरू हो गया। गैस के रिसाव की वजह आसपास के बंदरो द्वारा गैस पाइप लाइन तोड़ना बताया जा रहा है। गैस के रिसाव का असर स्टोर के एक किलोमीटर की दूरी तक रहा। आसपास के लोग बड़ी मुस्किल से अपनी जान बचाने मे कामयाब हो सके। युवक पंचम लाल ने बताया, सुबह कोल्ड स्टोर से गैस का रिसाव शुरू हुआ तो अचानक उनका व परिवार मे बच्चो का दम घुटना शुरू हो गया। सावधानी दिखाते हुए वह परिवार सहित खुली हवा मे भाग कर अपनी जान बचाई।

गैस रिसाव होने से एक बंदर के अलावा किसी इंसान की जान नहीं गई, लेकिन कोल्ड स्टोर के पास करीब 1 किलोमीटर के एरिया मे एक दर्जन किसान की बैगन, मिर्च, चना, मटर, अरहर, गोभी एवं धान की फसल झुलस गई। खेत मे खड़ी फसल के बर्बाद होने से किसानो को लाखो रुपये की नगदी फसल का नुकसान हुआ है। किसान हरिमोहन बताया, उसकी खेत मे तैयार फसल झुलस गई है। फसल मे बैगन व मिर्च की फसल पूरी तरह से नस्ट हो गई। वह उसे न बाज़ार मे बेच सकते है और न ही जानवर को खिला सकते है। वजह फसल जहरीली हो गई है। उनके अलावा राधेश्याम, रज़िया देवी राम आसरे, बच्चा लाल, राम किसन, देव शरण सिंह, अजय सिंह, राजेश्वरी देवी, हनेश राजा की फसल को नुकसान हुआ है।

अमोनिया रिसाव के बाद फसल नुकसान होने की जानकारी पर राजस्व अफसरों ने नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है। स्थानीय लेखपाल ने कस्बे के एक दर्जन किसानों के खेत मे पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। लेखपाल ने बिना कैमरे के सामने आए किसानों को भारी नुकसान की बात कही है। एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह ने बताया, राजस्व कर्मी को स्थानीय निरीक्षण के लिए भेजा गया है। आर्थिक आकलन की रिपोर्ट मिलने के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ निर्धारित दर पर दिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें