सुनीता की सफलता के जश्न में जलाए गए इक्कीस हजार दीप, जिला स्टेडियम में दीपों से जगमगाया

कौशाम्बी

सुनीता की सफलता के जश्न में जलाए गए इक्कीस हजार दीप, जिला स्टेडियम में दीपों से जगमगाया

*कौशाम्बी* दीपावली की शाम को जिला स्टेडियम को दीपों से रौशन किया गया। दिवाली की खुशियों को दुगना करने वाली सुनीता के लिए हजारों दीप जलाए गए। हजारों दीपों से पूरा स्टेडियम जगमगा गया। इस मौके पर सुनीता सरोज के माता तथा पिता श्री चुन्नी लाल सरोज को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों की इस दिवाली में खुशियां और मिठाइयां लेकर पूर्व विधायक संजय गुप्ता स्टेडियम पहुंचे और वहां मौजूद बच्चों का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भरवारी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती कविता जी के जन्मोत्सव को भी केक काट कर मनाया गया और बच्चों को केक खिलाया गया। जेल अधीक्षक अजितेश मिश्र ने स्टेडियम के बच्चों को खाना खिलाने की शुरुआत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने बच्चों की मोमबत्ती से दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हुबलाल दिवाकर, लवकुश मौर्य, रुस्तम खान, नायब तहसीलदार मुबीन अहमद, डॉक्टर अरुण केसरवानी, सुशील केसरवानी गोलू, अमित सिंह दीनू , शहरोज, मो फारुक, जगत नारायण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टेडियम के कोच रवि शर्मा एवं संदीप कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More