सरायअकिल थाने के मिहनाजपुर गांव के बाहर जंगल में संचालित हो रहे मनोरोगी आश्रय स्थल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि संस्था का संचालक मेहंदी अली राजपूत मनोरोगियों की हत्या कर मानव अंगों की तस्करी करता है। वह शव को परिसर में ही जमीन के नीचे दफन कर देता है। वहां काम कर चुके एक युवक ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ चायल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पुरखास युसूफपुर निवासी अंसार अहमद पुत्र इस्लाम अहमद के मुताबिक मिहनाजपुर गांव के बाहर जंगल में मनोरोगियों के इलाज के लिए वन अंब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट (मुक्त मानसिक दिब्यांग आश्रयस्थल) का संचालन तकरीबन पिछले सात आठ सालों से किया जा रहा है। वह पांच साल पहले वहां काम करता था। उसका आरोप है संस्था का संचालक मेहंदी अली राजपूत मनोरोगियों की हत्या कर मानव अंगों की तस्करी करता है और शव को परिसर में ही गड्ढा खोद कर जमीन के नीचे दफन कर देता है। उसका कहना है कि मनोरोगी की हत्या के बाद जहां शव दफन किया है। वह अपने एक साथी के साथ उस जगह को चिन्हित करवाने के लिए तैयार है। उसने परिसर की जमीन की खोदाई कर जांच के बाद आश्रय संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने चायल सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी को संस्था की जांच करने का निर्देश दिया है।
—
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588






