मनौरी बाजार के ऐतिहासिक दशहरा देखने को उमड़ जनसमूह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशहरे के दिन 16 कलात्मक चौकियों के भव्य प्रदर्शन से भाव विभोर हुई जनता

प्रयागराज पुरामुफ्ती और कौशाम्बी पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सकुशल संपन्न कराया मनौरी का दशहरा

बाजार का ऐतिहासिक दशहरा सकुशल संपन्न हुआ। इस दशहरे में 16 कलात्मक चौकियों का भव्य प्रदर्शन देख जनता भाव विभोर हुई, दशहरे के दिन मनौरी रेलवे ग्राउंड पर बहुत विशाल मेला लगता है बड़े बुजुर्गो का कहना है कि यह मेला अंग्रेजो के समय से इसी स्थान पर लगता रहा है आज भी यही लग रहा है इस मेले को संपन्न कराने में रेलवे विभाग का बहुत बड़ा सहयोग रहता है चूंकि मनौरी का मेला पुरामुफ्ती और पिपरी थाना के मध्य पड़ता है इस लिए दोनो जगह की पुलिस सहयोग करती है इस बार मेले में चायल सी ओ ,पिपरी थानाध्यक्ष बलराम सिंह और पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार रात दिन मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहे !

मनौरी का दशहरा श्री रामलीला समिति के कुशल नेतृत्व में मेला लगवाया जाता है इस बार समिति के संरक्षक शम्भू लाल केसरवानी,जगदीश चंद्र केसरवानी,राधेश्याम केसरवानी,हेम चन्द्र केसरवानी,सुधीर कुमार केसरवानी, अध्यक्ष कुबेर केसरवानी,प्रबंधक उमेश कुमार केसरवानी,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरवानी ,मनोज कुमार केसरवानी राकेश कुमार केसरवानी ,रतन कुमार,राकेश गुप्ता,धीरेंद्र कुमार,अवधेश कुमार,नरोत्तम दास केसरवानी,राजेश कुमार गुड वाले,गिरीश चंद्र गुप्ता,रमाकांत पटेल ,पंकज कुमार,मनोज सोनी,सुनील साहू,अरविंद सोनकर,हरजीवन लाल,सब्बर अली,संजीव कुमार राजू भैया,शरद गुप्ता ,शिव बाबू केसरवानी,रवि प्रधान आदि सैकड़ों लोगो ने बड़ी मेहनत करके दशहरे को सकुशल संपन्न कराया !

रिपोर्ट : राकेश कुमार केसरवानी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें