प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने जेल का किया निरीक्षण बन्दियों से की बातचीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव माननीय उच्च न्यायलय इलाहाबाद द्वारा विनय कुमार जिला जज और घनश्याम शुक्ला सीजेएम के साथ आज दिनांक 07.10.24 को जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया किया ।

सर्वप्रथम जेल गेट पर सम्मान सलामी दी गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया ।निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल , बैरकों , भोजनालय, बेकरी प्रशिक्षण केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, ओ.डी.ओ.पी. के अंतर्गत बन रही रामनामी शाल की छपाई केंद्र का अवलोकन किया । वन जेल वन प्रोडक्ट के अंतर्गत जेल में बन रहे एलईडी बल्ब रिचार्जेबल और नॉन रिचार्जेबल का अवलोकन किया । भोजनालय में बन रही रोटी, दाल और सब्जी को स्वयं खाकर चेक किया भोजन की प्रशंसा की गई । बैरक में बंदियों की परेड में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की गई । संपूर्ण कारागार में किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । जेल अस्पताल में बीमार बंदियों के बारे में जानकारी की गई । बंदियों को मिलने वाली दवा इत्यादि के बारे में डा. विकास पटेल, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन और अमित गंगवार से जानकारी की गई ।

जेल अस्पताल में किसी बंदी ने दवा इत्यादि की कोई शिकवा शिकायत नही की गई। बंदियों से उनके केस की पैरवी , जमानत और अपील के बारे में भी जानकारी की गई । जमानत प्रार्थना पत्र डीएलएसए के नियुक्त अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायलय दाखिल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समापन पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव एवम  विनय कुमार जिला जज महोदय का ओ.डी.ओ.पी के अंतर्गत निर्मित रामनामी शाल और मोमेंटो भेंट कर सादर विदा किया । निरीक्षण के दौरान कारापाल गिरीश कुमार, उपकारापाल वैभव कुशवाह, मुकेश गौड़, ओमप्रकाश,सरोज देवी उपस्थित रही ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें