यूपी पुलिस के कांस्टेबल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, युवती बोली पहले मुझसे शादी की, अब मुझे दलित बताकर छोड़ रहा है,

कौशाम्बी

यूपी पुलिस के कांस्टेबल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, युवती बोली पहले मुझसे शादी की, अब मुझे दलित बताकर छोड़ रहा है, दूसरी शादी करने के लिए कह रहा है।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पहले प्यार , इज़हार फिर धोखा का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस कांस्टेबल पर युवती ने गंभीर आरोप लगाया है. 2022 में कानपुर में तैनाती के दौरान उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर पहले मुझसे आर्य समाज मे शादी की फिर हिंदू मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड शादी की. अब वह मुझे नीच जाति का बताकर छोड़ रहा है और वह दूसरी शादी करने जा रहा है. हालांकि इस मामले में महिला कानपुर कमिश्नरनेट के पनकी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि अपने पति के साथ 1/1/ 2024 से 3/3 /2024 तक अयोध्या में ड्यूटी के कारण वहां पर रही। जब मैं दो महा की गर्भवती थी। यह बात मेरे पति को जानकारी हुई तो डॉक्टर के पास लेजाकर जबरन बेहोश कराकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नही मेरे साथ शरीरिक सम्बंध बनाते समय मेरा वीडियो भी बना लिया और ब्लैक मेल कर अपनी हवस का शिकार बनता रहा। जब मैं इसकी शिकायत की तो उसने अपने पुलिस विभाग मिलकर करके घटना से बचने के लिए आर्य समाज से शादी किया। लेकिन कुछ दिन हमारे बीच ठीक था लेकिन मेरा पति अब गांव ही रहने वाली से शादी करना चहता है। जब इसकी जानकारी हुई तो मैं सैनी कोतवाली पुलिस के पास पहुचीं जिसमें आरोप था कि मैं 2 दिनों से सैनी थाने का चक्कर काट-काटकर थक गई हूं, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नही हो रही है. मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत लेकर पूछताछ के बाद उसे चालान कर दिया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि मेंरा नाम रूबी सोनकर है। मैं कानपुर नगर की रहने वाली हूँ। 2022 में मेरी मुलाकात अभिषेक कुमार से हुई थी। अभिषेक कुमार UP पुलिस में कांस्टेबल है। कानपुर में तैनाती के दौरान मुझे मिले थे। फिर अभिषेक ने मुझे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 5 अप्रैल 2023 को आर्य समाज मे शादी कर ली। उसके बाद 20 अप्रैल 2023 को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हम दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की। अब मेरा पति बोल रहा है कि तुम नीच कास्ट के हो और मैं तुम्हे नही रखूंगा। मुझे जातिसूचक गालिया देते है। जब मैं इनके घर गई तो घर वालो के साथ मिलकर मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कल जब मुझे पता चला कि मेरा पति दूसरी शादी कर रहा है तो मैं अपने बहन के साथ सैनी थाने आई और शिकायती पत्र देकर पूरी रात थाने में बैठी रही। थाने में मेरी कोई सुनवाई नही हो रही है।

आरोपी पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सिंह के खिलाफ कमिश्नरनेट कानपुर नगर के पनकी थाना में बी. एन. एस. के तहत दहेज उत्पीड़न, रेप, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है. धारा बी. एन. एस. 85, 89, 351(2) 115 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सिराथू DSP अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि महिला का यह मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में यह पता चला है कि जो सिपाही अभिषेक कुमार है उसकी पोस्टिंग कानपुर नगर में है और वह कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव का रहने वाला है और जो महिला आरोप लगा रही है वो उसकी पत्नी है। महिला के द्वारा ये आरोप लगाया गया कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है। जिस मामले में पुलिस टीम बनाकर मौके पर भेजी गई गई है। जांच के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। ये पारिवारिक विवाद है। दोनो पक्षो को थाने बुलाकर निस्तारण किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More