स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचसी में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

मो.7007720588

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल परिसर में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद़घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी कौशाम्बी भाजपा अवधेश चन्द्र गुप्ता औरं पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के अधीक्षक डा.ललित सिंह के प्रबंधन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान योजना के अंतर्गत छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्षय मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान वार्ड का भी उद्घाटन किया गया। शिविर में चायल ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही आयुष्मान भारत योजना क्या है, इससे क्या लाभ है और इसमें क्या सुविधाएं मिल सकती है। इसके बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने सरकार की तरफ से चलाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। इसमें 486 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें आईपीडी 35, पैथोलॉजी 183, एक्सरे 26 और ईसीजी 22 किए गए। इन्हें समुचित सलाह के साथ दवा वितरित की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा संजय जायसवाल, जिला मंत्री नितिन पासी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. विनय कुमार शुक्ला,ज्योति केशरवानी और राममिलन समेत भाजपा के कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More