कौशाम्बी जिले के भरवारी का छात्र वैज्ञानिकों की सूची में हुआ शामिल,परिजनो में खुशी की लहर,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भरवारी के आशीष वर्मा का नाम स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के 2024 की जारी दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुआ शामिल,परिजनो में खुशी की लहर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के निवासी डॉक्टर आशीष वर्मा का नाम स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय USA के 2024 की जारी दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है,डॉक्टर आशीष वर्मा वर्तमान में ज्ञानपुर में बतौर प्रोफेसर तैनात है।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आशीष वर्मा का नाम स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए को 2024 के लिए जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया है।

उनकी विशेषज्ञता सैद्धांतिक भौतिकी अंतर्गत प्लाज्मा और नैनो कणों के साथ उच्च शक्ति लेजर बीम इंटरैक्शन है।इस विधि में विद्युत चुंबकीय तरंगों के उद्दीपन द्वारा उच्च हारमोनिक्स तरंगें प्राप्त की जाती हैं। यह तरंगें टेराह‌र्ट्ज तक उच्च क्रम आवृत्ति पर केंद्रित होती हैं जिसका उपयोग संचार और फोटोनिक उपकरणों में किया जा सकता है। चार साल की राजकीय सेवा में अध्यापन कार्य के साथ अब तक इनके 35 शोध आलेख आनलाइन स्कोपस इंडेक्स जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।

डा. आशीष वर्मा ने बताया कि स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली सूची सार्वजनिक डेटाबेस पर तैयार होती है। जो वैज्ञानिक विषयों में आनलाइन प्रकाशित उत्कृष्ट शोध आलेख, एच-इंडेक्स और उनके साइटेशन स्कोर के आधार पर शोधकर्ताओं को रैंकिंग देता है। डाटाबेस में वैज्ञानिकों को मानक विज्ञान मेट्रिक्स वर्गीकरण के अनुसार 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। यह चयन सूची दो प्रतिशत या उससे अधिक के प्रतिशत रैंक द्वारा शीर्ष एक लाख वैज्ञानिकों पर आधारित है।

वर्तमान प्रकाशित सूची में स्कोपस इंडेक्स डेटा द्वारा एक अगस्त, 2024 तक सभी स्कोपस लेखक प्रोफाइल को सम्मिलित किया गया है। इस उपलब्धि से कालेज का नाम अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक पर चर्चा में आ गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी स्टाफ ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ग्रामीण परिवेश में स्थित प्रदेश के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित महाविद्यालय के लिए यह गौरवशाली यादगार क्षण है।

डॉक्टर आशीष वर्मा के पिता स्वर्गीय राजाराम वर्मा बहुत पहले ही दिवंगत हो गए थे,आशीष के भाई संजय वर्मा भरवारी कस्बे के एक अस्पताल के सामने चाय नाश्ते की दुकान चलाते है,उन्होंने आशीष को पढ़ाकर इस काबिल बनाया है।जिससे आशीष ने अपने परिवार,कस्बे,जिले,प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

वही जैसे ही इसकी जानकारी भरवारी कस्बे में रह रहे डॉक्टर आशीष वर्मा के परिजनों को हुई तो परिजनो और मित्रो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे।डॉक्टर आशीष वर्मा के मित्र सुशील केसरवानी ने बताया कि उनके मित्र की हमेशा से वैज्ञानिक सोच रही है,उन्होंने कई पुस्तक भी लिखी है,आशीष के इस स्तर तक पहुंचने पर उनका सीना गर्व से ऊंचा हो गया है।उन्होंने कहा कि वह ईआईएचवार से कामना करते है कि वह और अधिक ऊंचाई तक पहुंचे और तरक्की करे।

 

मो0 यासीन/कौशाम्बी

9936627786

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें