सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


चित्रकूट

परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवम् विश्वख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 39 वें नेत्र दान पखवाड़े का तमाम जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बृहद रूप से मनाया गया। नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलता है इस बीच जनजागरुकता रैली,सेल्फी प्वाइंट,नुक्कड़ नाटक,पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का काम सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा पूरे पखवाड़ा में किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 13/09/24 दिन शुक्रवार को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डा बी के जैन,डा कुलदीप श्रीवास्तव,डा गौतम सिंह परमार,डा राजेश जोशी,डा प्रधन्या सेन, ए बी एस राजपूत एवं समस्त नेत्रदाता परिजनों ने गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलनके साथ किया।

आपको बता दे कि जिन्होंने समाज में फैली नेत्रदान की तमाम गलत भ्रतियों को दूर करते हुए अपने नेत्रदान से समाज के किन्हीं दो आंधे व्यक्तियों को रोशनी देने का महान पुण्य काम किया है एवं उनके परिजनों का इस महादान में बखूबी सहयोग करने के लिए ये नेत्र परिजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आए समस्त नेत्रदाता परिजनों को साल, स्मृति चिन्ह एवं एक पेड़ दानदाता के नाम देकर सम्मानित किया गया। वही ट्रस्टी डा बी के जैन ने सभी आए नेत्रदाता परिजनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में नेत्रदान को लेकर तमाम गलत भ्रांतियां फैली हुई है इन भ्रांतियों को दूर करके लोगो को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करे और अपने घर से शुरू कर मुहल्ले और गांव तक ये महादान कराएं ।

वही कार्निया विभाग के मुख्य डा गौतम सिंह परमार ने कहा कि ये पुण्य काम है इसमें बढ़कर सबको हिस्सा लेना चाहिए ज्यादा से ज्यादा इस मिशन को बढ़ाए जिससे अंधे लोगो को रोशनी मिल सके ये लगभग सन 2007 से अर्थात जब से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में आई बैंक बना है तब से नेत्र दान कार्यक्रम आयोजित हो रहा है अभी तक लगभग 7 हजार नेत्र दान हो चुके है और इतने ही लोगो को पुतली लगाकर रोधनी प्रदान की गई है।
वही उपस्थित परिजन धीरेंद्र सिंह और जितेंद्र गोयल गोयल ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सबको आगे आना चाहिए हमारे लोग शरीर से तो चले जाते है मगर नेत्रदान से हम अपने लोगो की आंखों को जिंदा रख सकते है और उनकी आंखों से अन्य अंधे व्यक्तियों को रोशनी मिल जाती है। इस मौके पर अपनी मां की आंखों को दान करने वाले पंकज अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, धीरेंद्र सिंह, डा0 ब्रजेश सिंह,अमित सिंह,सुरेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,राधेश्याम परिहार,सतेंद्र सिंह,कमल कुमार गुप्ता,सुनील गुप्ता,प्रमोद द्विवेदी,राजीव शुक्ला,आनंद बाजपेई,सुभाष सिंह,मनोज अग्रवाल,शिव नायक सिंह, दिलीप जैन, कृष्णा निगम सहित सदगुरू परिवार के समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें