वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राम किशन पहलवान:जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुश्ती प्रेमियों ने विजय आशीष के साथ भेजा

कौशांबी

वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राम किशन पहलवान:जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुश्ती प्रेमियों ने विजय आशीष के साथ भेजा कजाकिस्तान,पहलवान बोला-लक्ष्य देश का नाम एक मेडल करना

कौशांबी। उत्तर प्रदेश कुश्ती में अपने खेल का जौहर दिखा चुके पहलवान राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में दुनिया के पहलवानों से जोर आजमाइश करेगे। उनका चयन विदेश की धरती पर होने वाले वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में हुआ है। राम किशन को जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुश्ती प्रेमियों ने विजय आशीष के साथ विदा किया है।

सिराथू तहसील के सुजातपुर बम्हरौली गांव के रहने वाले राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी पुत्र राम नारायण युवा अवस्था के आने के बाद से पहलवानी का शौक रखता है। कुश्ती में रामकिशन ने 6 बार स्टेट चैंपियन, 7 बार मंडल केशरी एवम 2 बार नेशनल चैंपियन रहे।

राम किशन ने विश्व में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में चुने गए है। उनका चयन 100 प्लस कटेगरी में हुआ है। वह बृहस्पतिवार को कजाकिस्तान के अस्थाना शहर के लिए रवाना हो चुके है। पहलवान राम किशन के अतिरिक्त 57 किलो में अमन शेरावत, 65 किलो में अंकित राठी, 74 किलो में अनुज, 85 किलो में दीपक सहित 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। देश से बाहर हो रहे हैं इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कोच सहित 13 सदस्य टीम कजाकिस्तान पहुंचेगी।

जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने बताया, कुश्ती के चैंपियन राम किशन को शुभकामनाओं सहित माल्यार्पण कर विदा किया गया। राम किशन से कौशांबी ही नही देश के लोगो को मैडल की उम्मीद जगी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More