
समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
SHABBAR ALI: 7007720588
नगर पंचायत चायल कस्बा में रविवार को चेहल्लुम का जुलूस बड़े ही अकीदत व एहतेराम के साथ निकाला गया। इमामबाड़े से छोटी-बड़ी ताजिया व अलम का जुलूस दोपहर को निकाला गया। जुलूस की शुरुआत शोजख्वानी से की गई। शोजख्वानी जीशान रिजवी ने पढ़ी।
शोजख्वानी के बाद मजलिस को पढ़ते हुए जाकिर दिलशाद हुसैन ने कहा कि दो मोहर्रम सन 61 हिजरी को इमाम हुसैन (अ.स) करबला पहुंचे, सात मोहर्रम को पानी बंद हो गया और 10 मोहर्रम को सुबह से शाम तक बुतूल के घर से 72 जनाजे निकल गए। अजादारों कयामत आ गई थी जब फातिमा के घर से एक छह महीने का जनाजा गले पर तीर खाकर निकला था। आखिर में इमाम हुसैन रूखसत हुए और मैदान में पहुंचे। यजीदी फौजों ने घेरे में लेना शुरू किया। गैब से आवाज आई बस हुसैन बस अब सब्र के जौहर दिखाओ, हुसैन ने तलवार को म्यान में रखा। यजीदी लशकर से तीन हजार कमानों से तीर निकले। वक्ते शहादत इमाम का जिस्म न जीन पर था न जमीन पर था तीरों पर मुअल्लक हो गया था। इमाम के मसायब सुनकर अजादार अपनी आंखों से अश्क न रोक पाए और जारो कतार रोने लगे। अंजुमन के साहबे बयाज दाऊद हुसैन ने पढ़ा-उठती है आज मय्यते सुल्ताने करबला, होता है दफन आज शहीदाने करबला। अंजुमन गुलजार ए कासमी इलाहाबाद के साहब ए बयाज शाहरुख ने अपने मखसूस अंदाज में नौहाख्वानी की। जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होते हुए शाम को करबला में समाप्त किया गया है।
———————
कटहुला में कल निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस
एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। अंजुमन नूर ए एैन के सदर मो.सलमान ने बताया कि दोपहर में बड़ा इमामबाड़ा से जुलूस अंजुमन नूर ए एैन निकालेगी। उसके बाद अंजुमन शब्बीरिया रानी मंडी, अंजुमन असगरिया कदीम मंझनपुर, अंजुमन सदका ए जहरा करारी,अंजुमन हुसैनिया दरियाबाद अपने मखसूस अंदाज में नौहाख्वानी व सीनाजनी करेगी।






