प्रधानमंत्री मोदी का सपना देश की महिलाएं हो आत्मनिर्भर — विनोद सोनकर

कौशाम्बीप्रधानमंत्री मोदी का सपना देश की महिलाएं हो आत्मनिर्भर — विनोद सोनकर

1- लखपति दीदी सम्मान समारोह

कौशांबी-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने आज मंडल अजुहा के ग्राम सभा कोरियो में प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद, मंच से जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, और देश की विविध सांस्कृतिक धरोहरों पर जोर दिया। इन महत्वपूर्ण विषयों को ध्यान में रखते हुए, दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत **लखपति सी.आर.पी. एवं लखपति दीदी सम्मान समारोह** का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्टाल भी लगाया गया, जहां उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता, और सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिले।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More