सीएचआर कॉलेज में कैंडल जलाकर डॉक्टर बिटिया से दरिंदगी का विरोध करती छात्राएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सीएचआर कॉलेज में कैंडल जलाकर डॉक्टर बिटिया से दरिंदगी का विरोध करती छात्राएं।

कौशांबी में कोलकाता की डॉक्टर बिटिया के लिए प्रार्थना सभा, जलाई गई कैंडल

जिले में गुरुवार को 14 वें दिन भी जारी रहा घटना का विरोध

सीएचआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने की दोषियों को फांसी देने की मांग

कौशांबी : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी का विरोध गुरुवार को 14 वें दिन भी जारी रहा। सरायअकिल क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा गांव स्थित चौधरी हाजी रहमान इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं ने कैंडल जलाकर प्रार्थना सभा की। इस दौरान गुनहगारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
खासकर छात्राएं हाथों में तख्ती लिए हुए नारेबाजी कर रही थीं। उनकी तख्ती पर डॉक्टर बिटिया को इंसाफ दो और दोषियों को जेल नहीं फांसी जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। प्रार्थना सभा में शिक्षक और शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं। कॉलेज प्रबंधक हाजी मो. इकबाल ने कहा कि यह घटना सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। बलात्कार के बाद डॉक्टर बिटिया की निर्मम हत्या करने वालों को वाकई में फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

शिक्षक शहफहद इकबाल ने कहा की महिला उतपीड़न संबंधी अपराधों में सजा का प्राविधान और कड़ा किए जाने की जरूरत है। कम से कम इस तरह की घटनाओं में तो आरोपियों को विवेचना पूरी होते ही चौराहे पर मौत दी जानी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कभी निर्भया, कभी दामिनी और कभी डॉक्टर बेटी हैवानों का शिकार होती रहेंगी। इस मौके पर तेज प्रताप शर्मा, राजू सरोज, दीनानाथ पाल, कुलदीप सिंह, डीके प्रजापति, पंडित भास्कर द्विवेदी, हुसैन अली, खुर्शीद अहमद, सौरभ पाण्डेय, नंदन, शराफत हुसैन, प्रिंस शुक्ला, तनवीर फातिमा, सीमा सिद्दीकी, रत्ना सिंह, साक्षी सिंह, पूनम सिंह, प्राची सिंह, मरियम मेंहदी, लायबा सिद्दीकी, मोहिनी रिजवी, रश्मि सूर्यवंशी, नाजिया बेगम आदि उपास्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें